11 नवंबर 2022 - 21:44
वेस्ट बैंक सुलग रहा है, कई गिरफ़तारियां, झड़पें, जेनिन में शहीद का अंतिम संस्कार

फ़िलिस्तीन के इलाक़े वेस्ट बैंक के हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस्राईली सैनिकों ने गुरुवार को जेनिन शहर सिदक़ी मरआ नाम के फ़िलिस्तीनी युवा को गिरफ़तार किया जबकि इसी शहर में शहीद राफ़त ईसा नाम का अंतिम संस्कार किया गया। इस फ़िलिस्तीनी युवा को बुधवार को इस्राईली सैनिकों ने शहीद कर दिया था।

इस्राईली सैनिकों ने कहा है कि मरआ को इसलिए गिरफ़तार किया गया है कि वह संभावित रूप से मई महीने में इस्राईली पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल था।

मरआ की गिरफ़तारी के समय फ़िलिस्तीनी युवाओं और इस्राईली सैनिकों के बीच झड़पें हुईं जो एक घंटे तक चलीं।

इस्राईली सेना ने वेस्ट बैंक के अलग अलग शहरों से 9 फ़िलिस्तीनी युवाओं को गिरफ़तार किया है।

कई महीने से इस्राईली सेना वेस्ट बैंक के जेनिन और नाबलुस शहरों में गिरफ़तारियां कर रही है और जब भी इस्राईली सैनिक इन शहरों में गिरफ़तारी के लिए जाते हैं फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं से उनकी झड़पें होती हैं।

इस साल में अब तक इस्राईली सैनिकों ने लगभग 5300 फ़िलिस्तीनियों को क़ैद किया है।

342/